*बढ़ते प्रदूषण और डेंगू को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा*
कानपुर में डेंगू से हो रही लगातार मौतों को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन ,प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश भी जलूस में हुए शामिल।।

 

कानपुर में डेंगू के चलते लगातार मौते हो रही है हजारो मरीजों को डेंगू रिपोर्ट आ चुकी है सौ से ऊपर डेंगू मरीजों की मौते हो चुकी है जबकि सीएमओ और प्रशासन सिर्फ डेढ़ दर्जन मौतों का आकड़ा लेकर शांत बैठा है जबकि पेपर की खबरो में रोजाना मौतों की संख्या बढ़ रही है आज इसी कोलेकर कांग्रेस ने शहर में जोरदार प्रदर्शन और जुलुस निकाला जुलूस में कांग्रेस विधायकों के साथ पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल भी शामिल हुए।।कानपुर महानगर में फ़ैल रही डेंगू की वजह से लोगो का जीवन खतरे में आ गया है।। शहर में चार हजार से ज्यादा डेंगू मरीजों की रिपोर्ट आ चुकी है  लगभग सौ से ज्यादा डेंगू मरीजों की मौत हो चुकी है कांग्रेस पार्टी ने इसको मुद्दा बनाकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का काम कर रही है।। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में आज डेंगू को लेकर तिलक हाल से विशाल जलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया ।। कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़को पर निकल पड़े।। कोंग्रेसियो ने तिलक हाल से पैदल चलकर कानपुर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने  डेंगू से हुई मौतों और मरीजो को कानपूर की गन्दगी से जोड़ते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया एक तरफ कानपूर में डेंगू कहर बरपा रहा है हजारो मरीज भर्ती है मौते हो रही है जबकि पूरा शहर गन्दगी से भरा है ये सब प्रदेश सरकार की नाकामी का नतीजा है हमने इसलिए आज प्रदर्शन किया है।।