कानपुर नगर, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति केू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी शाकिर अली उस्मानी की अध्यक्षता में
भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर एक विचार गोष्ठी कचहरी कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर शाकिर अली उस्मानी ने कहा आज पूरे विश्व में भ्रष्टाचार विरोध दिवस मनाया जा रहा है।
केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों के बाद भी भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी सरकारी कार्यालयों में कम नही हो रही है। 26
नवम्बर 2019 को ट्रान्सपेरेन्सी इन्टरनेशनल सर्वे के अनुसार 180 देशों में भ्रष्टाचार के मामले में भारत 78वें स्थान पर
दर्शाया गया है। इस दौरान राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों से भ्रष्टाचार के मामले में पारदर्शिता अपनाने की बात
कही गयी। कहा गया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति वर्ष 2008 से लागतार जन जागरण अभियान चलाकर जनता
को भ्रष्टाचार से दूर रहने व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ संघर्श करने का अवाहन करती रही है। समय समय पर धरना पदर्शन
द्वारा भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने का प्रयास करती रही है। भ्रष्टाचार के कारण अपराधियों पर नकेल नही लग पा रहा है।
कहा इसका उदाहरण कि पूरे देश में लगभग 2 लाख 50 हजार बलात्कार पीडित महिलाओं को अभी तक न्याय नही मिल
पाया है। इस अवसर पर शाकिर अली उस्मानी, अब्दुल समी शाह, आरके सिंह, श्याम सोनकर, सोने लाल गौतम, सरजू प्रसाद,
गुल्लू शर्मा, सत्येन्द्र खन्ना, केसी शर्मा, बलवान सिंह, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार विरोध दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन