चौकी इंचार्ज पर लूट,जान से मारने की धमकी,जातिसूचक गालियां देने का आरोप

यूपी: उन्नाव। महिला ने लगाया ललऊ चौकी इंचार्ज पर सोना लूट, जान से मारने की धमकी व जातिसूचक गालियां देने का आरोप।


जनपद उन्नाव के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गंगा खेड़ा के डीह में 35 वर्षीय महिला ने पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, हिस्ट्रीशीटर लखन सिंह, नीरज सिंह व ललऊ खेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव  पर जान से मार देने की धमकी व अपने पुत्र को फर्जी मुकदमों में फसाने का आरोप लगाया है।
दिनांक 04/12/2019 को  महिला उषा पत्नी सुनील ने उन्नाव पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे मोबाइल फोन पर डीह ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, नीरज सिंह व लखन सिंह कई दिनों से फोन कर घर के कागजात मंगवा रहे थे अन्यथा न देने पर बुरा अंजाम करने की धमकी दे रहे थे। महिला द्वारा ऐसा न करने पर छोटे पुत्र रामसजीवन को नीरज सिंह ने बुलाकर बेहरेहमी से पीटा व जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की भी धमकी दे डाली। 


दूसरी घटना 02/12/2019 रात 8 बजे की है। जहाँ पर ललऊ खेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव अपने दो सिपाहियों के साथ पीड़ित महिला के घर पहुंचे।  महिला ने बताया कि चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ कोई महिला पुलिस कर्मी ना होने के चलते व काफ़ी रात होने की वजह से सुबह बुलाया। परंतु चौकी प्रभारी ने बिना कुछ सुने जबरन महिला के घर मे घुस गए वहीं पीड़ित के सोने के झुमके लगभग ₹18000, ₹5000 नगद व 2 मोबाइल हाथ से छीन ले गए। वहीं प्रार्थिनी को खींचकर अपनी गाड़ी में जबरन बैठाने पर पीड़ित द्वारा हाथ-पैर जोड़ जान बचाई। 


पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान पति पर दर्ज हैं कईं अन्य संगीन धाराओं में मुकदमें।


1. वर्ष 1993 जुलाई माह में हथगोला प्राप्ति।


2. वर्ष 1994 दिसंबर माह में सहअपराधी अम्बर दयाल निवासी रुस्तमपुर के साथ भरी कचहरी में जानलेवा हमला करना, आर्म्स एक्ट-25.


3. वर्ष 1995 में गुंडा एक्ट की सीट में सम्मिलित कर जेल भेजा गया।


4. अपराध संख्या 443/95 धारा आर्म्स एक्ट।


5. अपराध संख्या 437/2001 धारा 498A/304B IPC व 3/4 DP एक्ट(सगी बहू को अपनी पत्नी की लाइसेंसी रायफल से मार डाला)


6.निल/07-334/323/504 IPC,3 एससीएसटी एक्ट।


7. मुकदमा संख्या 120369/94/ महाराष्ट्र जनपद ठाणे महाराष्ट्र प्रान्त में लूट की घटना।


अभी लगभग एक वर्ष पहले ही आरोपी पूर्व प्रधान कृष्ण पाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व नीरज सिंह पर मुकदमा संख्या 1458/18  147,504,506,379 एससी/एसटी 3(द) व 3(ध) IPC में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जो अभी तक विचाराधीन है।
जबकि अन्य कितने ऐसे अपराध है जिसमे नाम होने के बावजूद राजनेताओं की पहचान और मजबूत पकड़ के चलते खुलेआम घूम रहा है।


चौकी इंचार्ज पर लग चुके है कई गंभीर आरोप।


मीडिया सूत्रों के अनुसार ललऊ खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव और पूर्व ग्राम प्रधान से संबंधित कई मामले सुर्खियों में रहे है। अभी हालही में अगस्त महीने की 26 तारीख को एक मामला सुर्खियों में आया था जिसमे पूर्व ग्राम प्रधान और उनके पुत्र व भाई   ने एक वृद्ध महिला को जम कर पीटा था। जिसमे बाद में दबाव बना कर सुलह किया गया था।


अब देखना ये है कि क्या ज़िले के नवागत मुखिया मामले की जांच कर ऐसे कथाकथित चौकी प्रभारी पर कार्यवाही कर पाएंगे