कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया 135 वां स्थापना दिवस
कानपुर । कांग्रेस के 135 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कांग्रेस महानगर पार्टी के लोग इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसी कड़ी में आज कानपुर शहर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर रहे हैं। इसी कड़ी में फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर दर्जनों कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए साथ ही उन्होंने बताया कि, फूलबाग ही नही बल्कि पूरे शहर में जितनीं भी महापुरुषों की प्रतिमाएं है। उनको माल्यार्पण कर नमन करेंगे।