प्रदूषण एवं जल निगम श्रमिक संघ ने प्रदूषण प्लांट को निजी हाथों में सौंपा जाने का विरोध कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आर-पार की लड़ाई के लिए कर्मचारी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है भूख हड़ताल पर इस वक्त दो कर्मचारियों ने बैठकर शासन प्रशासन से मांग की है। कि निजी करण को रोका जाए अन्यथा इसके हालात भयावह होंगे इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि 26 जुलाई से या धरना आयोजित किया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी प्रशासनिक तथा सरकार के किसी मंत्री ने हम लोगों की सुध नहीं ली है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह निजी करण ना रोका गया तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई के लिए खोला मोर्चा