देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी देश निर्भया कांड को भूल नहीं पाया था। कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत ने एक बार फिर से लोगों के घाव ताजा कर दिए। लेकिन हैदराबाद पुलिस में कार्यवाही करते हुए, घटना मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया। जिसके बाद कानपुर से सटे उन्नाव का भी एक मामला सामने आया। जहां पर रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर सामाजिक संस्था एम एम ए जौहर फैंस एसोसिएशन ने शहर के शिक्षक पार्क में एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन कर रहे, लोगों ने उन्नाव कांड में आरोपियों के पोस्टर पर जूते मार कर महामहिम राष्ट्रपति से इन आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग की है।हयात जफर हाशमी मौजूद रहे
महिलाओ से अपराध को लेकर जन आक्रोश