कानपुर 15 दिवसीय मानव कल्याण यात्रा के अंतगर्त संत निरंकारी मिशन सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का शुभ आगमन कानपुर मे होगा।सन्त समागम का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान द्वारा अज्ञानता के अंधकार को दूर करना, रूढ़िवादी विचारधाराओं से मुक्त कर मानव मन की दीवारों को गिराकर, एकत्व, भाईचारे की भावना का संचार करना है।
उनकी पावन अध्यक्षता में एक विशाल आध्यात्मिक संत समागम का आयोजन 8 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 11 से बजे 3 बजे रेलवे ग्राउंड, निराला नगर में होना सुनिश्चित किया गया है।