पारा पहुंचा न्यूनतम 2 डिग्री

कानपुर 




पूरे भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बात की जाए कानपुर की तो कानपुर में न्यूनतम पारा 2 डिग्री के पास पहुंच चुका है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी इस ठंड से जल्दी निजात नहीं मिलने वाली है। यहां पर लोग जगह जगह पर अलाव तापते नजर आए। वहीं लोगो की माने तो इतनी ठंड पड़ने के बाद भी नगर निगम द्वारा किसी भी तरह की कोई सुविधाएं नही मुहैया कराई गई है। जिसके चलते लोग खुद ही आग जला कर ठंड से बचने का कार्य कर रहे है। साथ ही उनकी मांग है। कि नगर निगम हम पर ध्यान दें।