मंगलवार को पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में कई गांवों के प्रधान मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। और गांव में आने वाली समस्या को लेकर उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि, जानकारी हुई है। कि ग्राम सभा चुनाव तहसील कानपुर में कानपुर महानगर का कूड़ा डंप किया जाएगा। जिसके बाद से वहां पर कई मजरे इस सूचना के बाद से परेशान है। सुरार न्याय पंचायत के अंतर्गत 7 मजरे आते हैं। जिनमें रघुनाथपुर, तुन्ना ,सुरार, गंभीरपुर इमामपुर समेत कई मजरे हैं। सुरार, पिपरा को छोड़कर अन्य सभी गांवों में पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति के नागरिक रहते हैं। जबकि उससे 500 मीटर की दूरी पर ग्राम सभा भौती खेड़ा भी है। और यह पांडव नदी के किनारे हैं। अगर यहां पर कूड़ा डंप किया जाता है। तो इसकी बदबू पूरे गांव को प्रभावित करेगी और इससे बीमारियां भी उत्पन्न होगी। पांडव नदी का हर साल पानी बढ़ता है। बाढ़ भी आती है। यदि यह कूड़ा डंप किया गया तो कूड़ा उस पानी में भीगते हुए सड़ेगा। जिससे कई बीमारियां भी पनप सकती हैं। हमारी मांग है कि सुरार तहसील में कूड़ा डंप ना किया जाए। बल्कि इसके लिए कोई अलग व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।