प्रधानमंत्री के कानपुर आगमन को लेकर योगी आदित्यनाथ ने किया अटल घाट का निरीक्षण,, अधिकारियों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को शहर आ रहे हैं, उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ चुकी हैं। इन्हें परखने के लिए शनिवार अपराह्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर पहुंचे।


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय मैदान में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की।


इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अब तक क्या तैयारियां हुईं और गंगा की क्या स्थिति है, नमामि गंगे के प्रोजेक्ट धरातल पर कितना उतरे आदि बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद वह गंगा किनारे अटल घाट पहुंचे, जहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


यहां से वह विशेष स्टीमर पर सवार होकर अफसरों के गंगा नदी का जायजा लेने निकले। उन्होंने नदी में गिरने वाले नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वह झांसी के लिए रवाना हो गए।


शुक्रवार से ही अफसर गंगा में गिरने वाले नालों को भी बंद करने की कवायद में जुटे रहे।