शादी में महिला ने डांस करना बंद किया तो उसके चेहरे पे मार दी गोली


एक चौंकाने वाली घटना में, 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक महिला पर सिर्फ इसलिए गोली चला दी गयी क्योंकि उसने शादी में डांस करना बंद कर दिया था।


गोली पीछे से चली जो महिला के चेहरे पे लगी आके।


घटना को एक वीडियो पर कैप्चर किया गया है जहां महिला सह-कलाकार के साथ मंच पर दिखाई देती है।


वीडियो में, नशे में धुत्त एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गोली चल जाएगी, जब पीड़ित महिला ने डांस करना बंद कर दिया था।


वीडियो क्लिप में एक और आदमी को यह कहते सुना जा सकता है कि सुधीर भइया, आप गोली चला ही दो


तभी महिला को पीछे से गोली चलाई जाती है। गोली उसके चेहरे पर लगती है।


यह घटना 1 दिसंबर को एक शादी में एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जहां ग्राम प्रधान भी मौजूद थे।


कथित तौर पर, ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य ने महिला पर गोली चलाई थी।


पुलिस के अनुसार, अज्ञात पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंकित मित्तल ने कहा, “हम आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं।”


महिला कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है।