विकलांग दिवस पर नगर विकास मंत्री ने बाटी साइकिल

आज दिव्यांग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता वात्सल्य ग्राम पहुंचे आज विश्व विकलांग दिवस के मौके पर वात्सलय ग्राम मथुरा में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी के सानिध्य में मनाया गया।
 'हौसले की उड़ान दिव्यांग महोत्सव 2019' वात्सल्य ग्राम में भव्यता के साथ मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों को सम्मानित किया गया तथा उनकी प्रस्तुति भी हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री महेश चंद गुप्ता रहे साथ ही दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी बांटी गई हमारी टीम द्वारा नगर विकास मंत्री से जब बात की गई और उनसे पूछा गया कि उनकी सरकार में यमुना अपनी हालत पर आंसू क्यों बहा रही है तो उन्होंने कहा कि पहले से हालात सुधरे हैं पहले से यमुना जल साफ हुआ है और जल्दी आप और सुधार देखेंगे शहर में घूम रहे पशुओं और पशुपालकों द्वारा पाले जा रहे पशुओं द्वारा गंदगी के सवाल पर भी नगर विकास मंत्री सख्त नजर आए और उन्होंने  संबंधित पर जल्द कार्रवाई की बात कही साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।