कानपुर। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी केडीए कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं मृतका के परिजनों ने मृतका के पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।
पुखराया निवासी मनोज अवस्थी अपनी पत्नी प्रियंका (32) के साथ किराए के मकान पर रहता था। लोगों के मुताबिक,दोनों के बीच मामूली बात को लेकर आये दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार जब देर रात मकान मालिक अवधेश शर्मा घर आए तो उन्होंने देखा कि प्रियंका का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची नौबस्ता थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने मृतका प्रियंका के पति मनोज पर ही हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही मौके पर पहुंची पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और जांच पड़ताल की।मृतका के भाई प्रकाश चन्द्र ने ब्रताया कि,कमरें में चूड़िया टूटी हुयी पड़ी थी,जिससे ये माना जा रहा है की पति औऱ पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था।
विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप