16 को जारी किया गया है नोटिस
कानपुर।
शहर में नागरिक सुरक्षा कानून को लेकर हुए बवाल के बाद बावालियों से वसूली की प्रकिया शुरु हो गयी है। जिसके तहत 16 लोगो को नोटिस भी जारी किया गया है।
जिला प्रशासन ने उन 16 लोगो को वसूली का नोटिस जारी किया है,जिनका बीते दिनों नागरिक सुरक्षा कानून को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने सरकारी संपत्ति का नुकसान करने में नाम सामने आये थे। एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 16 लोगो को वसूली की नोटिस जारी की गई है। जिनसे चार लाख बाईस हजार रूपये की भरपाई की जायेगी। इन लोगो पर 21 दिसम्बर को बाबूपुरवा व 22 को यतीमखाने चौराहे पर आगजनी और तोड़.फोड का आरोप पाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बलवाइयों की पहचान करने के बाद सूची बनाई गई,जिनमे 8 बाबूपुरवा और 8 यतीमखाना क्षेत्र के बलवाई है।