विगत कुछ माह पूर्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शाखा का चुनाव संपन्न हुआ था उसमें राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष ,उदय राज सिंह मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवर्षि दुबे ,संपरे्क्षक मेवा लाल कनौजिया चुने गए थे
प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी जी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें अलग-अलग विभागों से कर्मचारी नेताओं को कार्यकारिणी को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें सिंचाई विभाग, स्वास्थ विभाग, लेखपाल संघ, शिक्षा विभाग, वाणिज्य कर विभाग, बाट माप विभाग, ग्राम पंचायत, एक्साइज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, आईटीआई, लेखा विभाग, एवं कई विभागों को मिलाकर कार्यकारिणी बनाई गई है।
उक्त कार्यकारिणी में चेयरमैन ए एन द्विवेदी, संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रत्यूषद्विवेदी, अतिरिक्त मंत्री सुरेश चंद यादव,संयुक्त मंत्री अविनाश दीक्षित, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, सांस्कृतिक मंत्री निमिष त्रिपाठी, के अलावा 42उपाध्यक्ष, एवं 5 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों सहित 2विशेष आमन्त्रित सदस्य रखें गये है कार्यकारिणी में । कार्यकारिणी का विस्तार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आंदोलन , कार्यक्रमों, एवं राज्य कर्मचारियों की संवैधानिक सहायता करने के उद्देश्य से किया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों से अपील की है